इदेमित्सु होंडा इंडिया टैलेंट कप : चौथे राउंड में उतरेंग 33 राइडर

ग्रेटर नोएडा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इदेमित्सु होंडा इंडिया टैलेंट कप के पहले तीन राउंड में सफलता हासिल करने के बाद रविवार को होने वाले इसके चौथे राउंड में इस बार कुल 33 राइडर हिस्सा लेंगे।

यहां बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाले इस रेस के चौथे राउंड के सीबीआर-250 आर एक्सपर्ट वर्ग में 16 राइडर भाग लेंगे। वहीं सीबीआर-150 आर वर्ग में 14 से 21 वर्ष तक के 17 युवा राइडर अपनी चुनौती पेश करेंगे।

इस रेस के लिए होंडा टैलेंट हंट से नौ नए राइडरों का चयन किया गया है। सीबीआर-250 आर एक्सपर्ट वर्ग में अनीश शेट्टी, सेंथिल कुमार और अभिषेक वी जैसे राइडर भी भाग ले रहे हैं। इस वर्ग में थाईलैंड टेलैंट कप के राइडर सेंथिल कुल 99 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। बेंगलुरु के अभिषेक दूसरे और अंतर्राष्ट्रीय राइडर शेट्टी 86 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सीबीआर-150 आर वर्ग में चेन्नई के 14 साल के मोहम्मद मुकैल अब तक पांच जीत के साथ इस वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं। उनके अलावा अनंधु 78 अंकों के साथ दूसरे और ऋतिक हबीब तीसरे नंबर पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493