इद्रिस एल्बा ने मोरोक्को में सबरीना धोवरे से की शादी

मार्राकेश, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता इद्रिस एल्बा ने 46 साल की उम्र में अपनी प्रेमिका 29 वर्षीय सबरीना धोवरे से शादी कर ली। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ थे। मोरोक्को में आयोजित तीन दिन के विवाह समारोह में दोनों की शादी सम्पन्न हुई।

डेलीमेल डॉट को डॉट इन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश वोग द्वारा ली गई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं। पिछले साल इन दोनों की सगाई हुई थी ।

धोवरे ने इस दिन के लिए वेरा वांग के दो बेहद खूबसूरत परिधानों को चुना। शादी के लिए बाडरेट शैली के एक गाउन और रिसेप्शन के लिए मोती से की गई कढ़ाई युक्त ड्रेस का चयन किया जबकि एल्बा भी ओजवाल्ड बोटेंग के सूट में काफी अच्छे दिख रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, इस दौरान धोवरे की उंगली में उनकी खूबसूरत अंगूठी चमकती हुई दिख रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493