मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता मनीष गिरि ने आगामी वेब श्रृंखला ‘इनसाइड एज 2’ की तैयारी के लिए डाइट में कार्बोहाइड्रेट छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा, “कार्बोहाइड्रेट रहित और शक्कर रहित डाइट पर रहना आसान नहीं है। हालांकि, मैं स्वस्थ और ताजे आहार से शरीर को पोषण देने के मकसद से यह कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “वंशानुगत रूप से मेरा मेटाबॉलिज्म अच्छा है। मैं हमेशा से पतला रहा हूं। हालांकि, अब मैं दुबला और मांसल शरीर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं फिट और स्वस्थ रहना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath