नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। इनाल्सा होम अपलायंसेज ने गारमेंट स्टीमर्स की नई श्रृंखला पेश की है, जिसमें कपड़ों की प्रभावशाली देखभाल के लिए अनूठे डिफ्रेनशिएटर (सर्किट) का उपयोग किया गया है।
कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि गारमेंट स्टीमर अगली पीढ़ी की आयरनिंग है, जो उच्च तापमान के वाष्प पर काम करता है, ताकि परिधानों और फैब्रिक्स का अच्छा रख-रखाव किया जा सके। गारमेंट स्टीमर की इस नई श्रृंखला के तहत कंपनी ने दो मॉडल पेश किए हैं – हैंडी स्टीम और स्टीम मास्टर।
इनाल्सा होम अपलायंसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र चौहान ने बताया, “खास मौकों के लिए महंगे कपड़ों से लेकर रोज पहनने के आम कपड़ों तक के रख-रखाव पर आज की व्यस्त दिनचर्या में समय खर्च करना बहुत मुश्किल है। हमें यकीन है कि गारमेंट स्टीमर्स की हमारी नई रेंज परिधानों का सुविधाजनक रख-रखाव करने में उपभोक्ताओं की सहायता करेगी।”
उन्होंने बताया कि इनाल्सा का पोर्टेबल हैंडी स्टीम गारमेंट स्टीमर हर तरह के परिधान और फैब्रिक के लिए एकदम उपयुक्त है। इसमें रिकंल को शीघ्र हटाने के लिए वर्टिकल स्टीम, ज्यादा गर्म होने से सुरक्षा, ब्वायल ड्राई प्रोटेक्शन और दोषमुक्त आयरनिंग के लिए 15 ग्राम प्रति मिनट का स्टीम आउटपुट जैसी सुविधाएं हैं। यह मॉडल 1995 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
वहीं, स्टीम मास्टर का हीट अप टाइम 45 सेकेंड है। जल्दी से और आराम से आयरन करने के लिए इसमें पावर ऑन-ऑफ इंडीकेटर, ऑटोमेटिक शट ऑफ, ब्वायल ड्राई प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं हैं। इस गारमेंट स्टीमर के साथ कई उपकरण दिए गए हैं, जैसे- दस्ताना, अलग किया जा सकने वाला फैब्रिक ब्रश और गारमेंट हैंगर। इस मॉडल की कीमत 5995 रुपये है।
dharmpath.com dharmpath