इन्फैनटीनो ने की सस्ती हवाई यात्रा

लंदन, 6 मार्च (आईएएनएस)। विश्व कप की विश्व कप नियामक संस्था-फीफा के नए अध्यक्ष गिआनी इन्फैनटीनो ने संस्था की आर्थिक स्थिति मजबूत करने कि दिशा में कदम उठाते हुए अपनी पहली बैठक में शामिल होने के लिए सस्ती हवाई यात्रा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फीफा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल संघ की एजीएम में शामिल होने के लिए जेनेवा से ब्रिस्टल जाने के लिए शुक्रवार को कम कीमत की हवाई यात्रा की।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, “मैं यहां इजीजेट से आया हूं। यह ब्रिस्टल से कार्डिफ आने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। मैं हमेशा से ही अच्छा और सरल विकल्प देखता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493