नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन गोवा में आयोजित होने जा रहे आगामी 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में ‘पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे।
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन गोवा में आयोजित होने जा रहे आगामी 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में ‘पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे।
आयोजकों की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, दिग्गज अभिनेता 28 नवंबर को इफ्फी के समापन समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे।
इफ्फी-2017 फिल्म महोत्सव के निदेशक सुनीत टंडन ने कहा, “इफ्फी-2017 को इस बात की खुशी है कि अमिताभ बच्चन ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार ग्रहण करने के लिए राजी हो गए हैं, जो उन्हें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने के सम्मान में प्रदान किया जा रहा है।”
अमिताभ (75) मनोरंजन उद्योग में पांच दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं। वह फिलहाल फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ और ‘102 नॉट आउट’ में काम कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath