इफ्फी में सिनेमा की सामग्री पर विचार रखेंगे सुशांत

पणजी, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रविवार को 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में भारतीय सिनेमा की सामग्री पर अपने विचार साझा करेंगे।

पणजी, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रविवार को 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में भारतीय सिनेमा की सामग्री पर अपने विचार साझा करेंगे।

एक बयान के मुताबिक, अभिनेता इस साल इफ्फी 2017 में पेश की गई एक नई अवधारणा, बायोस्कोप के लिए एक साक्षात्कार सत्र का भी हिस्सा बनेंगे।

बायोस्कोप सिनेमा प्रेमियों के लिए तीन खंड पेश करेगा – थिएटर, स्किल स्टूडियो और ‘कट्टा’ (फिल्मों के बारे में चर्चा के लिए मंच)। यह गोवा मनोरंजन सोसाइटी द्वारा महोत्सव के दौरान आयोजित किया जाएगा।

सुशांत के साथ साक्षात्कार सत्र ‘कट्टा’ कार्यक्रम के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाएगा।

फिल्म महोत्सव 28 नवंबर को समाप्त होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493