इबोला से घबराने की जरूरत नहीं : डब्ल्यूएचओ

यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमन के तहत मंगलवार को हुई नौवीं आपात समिति की बैठक के बाद की गई। यह बैठक पश्चिम अफ्रीका में इबोला वायरस फैलने के संदर्भ में हुई थी।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, गिनी, लाइबेरिया और सियरा लियोन ने इबोला वायरस संचरण की मूल चेन में रुकावट की पुष्टि से संबंधित मापदंड पूरा कर लिया है। खासकर इन तीनों देशों ने इबोला के आखिरी मामले के बाद से अपने 42 महीने की अवलोकन अवधि और 90 दिन की अतिरिक्त अवलोकन अवधि भी पूरी कर ली है। इस आखिरी मामले का इबोला संचरण की मूल चेन के साथ संबंध मिला था, जिसका परीक्षण दो बार नकारात्मक रहा था।

डब्लूएचओ ने कहा कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला संचरण अब कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रसार का खतरा भी कम हो गया है। उसने यह भी कहा कि इन तीनों देशों के पास फिलहाल इतनी क्षमता है कि वे नए वायरस के सामने आने पर तेजी से इसकी रोकथाम के लिए कदम उठा सकें।

डब्लूएचओ ने इबोला प्रकोप की वजह से गिनी, लाइबेरिया और सियरा लियोन की यात्रा और व्यापार पर लगी पाबंदी को शीघ्र हटाने का आह्वान किया। साल 2013 से इबोला संक्रमण के कारण 11,000 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28,600 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493