इबोला से पश्चिम अफ्रीका में 11 हजार से अधिक मौत : डब्ल्यूएचओ

जेनेवा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला बीमारी से 11,000 से अधिक मरीजों की मौत हुई।

डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इबोला वायरस के 27,514 मामले सामने आए, जिनमें से 11,200 की मौत हो गई। इबोला से सबसे अधिक मौत लाइबेरिया में हुई। वहां इस बीमारी से 4,806 लोगों की मौत हुई, जबकि देश में इस घातक बीमारी के 10,666 मामले सामने आए थे।

लाइबेरिया के बाद इस बीमारी से सबसे अधिक 3,932 लोगों की मौत सियरा लियोन में हुर्ह, जबकि वहां इस बीमारी के 13,119 मामले सामने आए थे। इसके बाद गिनी में इस बीमारी से सर्वाधिक 2,482 लोगों की जान गई, जबकि वहां इस बीमारी के 3,729 मामले सामने आए।

इसके अतिरिक्त माली, नाइजीरिया, सेनेगल, स्पेन, ब्रिटेन तथा अमेरिका में भी इबोला बीमारी के कुछ मामले सामने अए।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इस घातक बीमारी का वायरस जंगली जानवरों से इंसानों में और फिर इंसानों से इंसानों में फैल सकता है। इबोला के मामलों में मौत का प्रतिशत 50 रहा।

इबोला का पहला मामला मध्य अफ्रीकी देशों के गांवों में सामने आया। लेकिन इस बीमारी के फैलने के बाद पश्चिम अफ्रीका के देशों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसकी चपेट में आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493