इब्राहिमोविक अपने साथ मूल्यवान अनुभव लाएंगे : मार्शल

मेट्ज, 3 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के फॉरवर्ड खिलाड़ी एंथोनी मार्शल ने कहा है कि अगर स्वीडन के स्टार खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहिमोविक क्लब के साथ जुड़ते हैं तो वह अपने साथ मूल्यवान अनुभव लेकर आएंगे।

स्वीडन के कप्तान इब्राहिमोविक ने बुधवार को कहा था कि वह अपने अगले क्लब के बारे में तब बात करेंगे, जब इस बारे में लगाई जा रही अटकलों को सुन-सुनकर थक जाएंगे।

फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) के लिए खेलते हुए इब्राहिमोविक ने लीग-1 में 38 गोल किए थे। उनका पीएसजी के साथ करार इस सत्र के बाद खत्म हो गया है और ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वह युनाइटेड, एसी मिलान या चेल्सी से जुड़ सकते हैं।

मार्शल से शुक्रवार को पूछा गया कि नए कोच जोस मोरिन्हो क्या इब्राहिमोविक को क्लब में ला सकते हैं।

इस सवाल के जवाब में ईएसपीएनएफसी ने मार्शल के हवाले से लिखा, “हम जानते हैं कि मोरिन्हो शानदार कोच हैं, विश्व के सर्वश्रेष्ठ कोचों में से एक।”

उन्होंने कहा, “अगर इब्राहिमोविक क्लब में आते हैं तो यह काफी अच्छा होगा। वह अच्छे स्ट्राइकर हैं और वह अपने साथ अनुभव लेकर आएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493