इब्राहिमोविक लीग-1 में मेरे पसंदीदा खिलाड़ी : रोनाल्डो

पेरिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व ब्राजीलियाई दिग्गज रोनाल्डो के अनुसाल फ्रांस के लीग-1 में खेलने वाले क्लब सेंट-जर्मेन के फॉरवर्ड खिलाड़ी ज्लाटेन इब्राहिमोविक उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोनाल्डो की नजर में 33 वर्षीय इब्राहिमोविक अभी भी एक महान खिलाड़ी हैं।

रोनाल्डो ने कहा, “मैं पेरिस जाता रहता हूं। मैं जब भी पेरिस के दौरे पर होता हूं, इब्राहिमोविक कमाल का प्रदर्शन करते हैं। लीग-1 में वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।”

इब्राहिमोविक वर्ष-2012 में इटली के एसी मिलान से अलग होकर सेंट-जर्मेन से जुड़े। इस सत्र में वह अब तक खेले 34 मैचों में 28 गोल कर चुके हैं। इसमें 17 गोल उन्होंने लीग-1 में दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493