इमरान, कंगना के बीच टैटू को लेकर करीबी

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता इमरान खान और कंगना रनौत के बीच टैटू को लेकर करीबी बनी है।

जब कंगना और इमरान पहली बार मिलने वाले थे, तो उस समय एक मेल-मिलाप का एक अच्छा क्षण पैदा हुआ। दोनों ने आपस में टैटू को लेकर बातें शुरू की।

कंगना को ट्रेलर में भी ‘बिजली’ टैटू के साथ नजर आई हैं और टैटू के प्रति उनके प्रेम ने इस विचार को जन्म दिया कि पायल (फिल्म में कंगना जिसका किरदार निभा रही हैं) पूरी फिल्म में एक टैटू के साथ नजर आएंगी।

रूपसज्जा कलाकार को कंगना का टैटू बनाने में एक घंटे समय लगता है। वहीं इमरान खान का स्थायी टैटू छिपाने में उतना ही समय लगता है।

इमरान ने एक बयान में कहा, “यह मजेदार था.. हम दोनों को रोजाना शूटिंग शुरू होने से पहले लगभग एक घंटे लगते थे। वह टैटू बनवाने की कोशिश करती थीं और मैं अपना टैटू छिपाने की कोशिश करता था।”

यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘कट्टी बट्टी’ 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493