इमरान, कंगना से हां सुनने में छूटा पसीना : निखिल

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। ‘कट्टी-बट्टी’ के निर्देशक निखिल आडवाणी का कहना है कि उन्हें फिल्म में अपनी ‘ड्रीम कास्ट’ इमरान खान और कंगना रनौत को लेने में पसीना छूट गया।

निखिल ने ‘कट्टी बट्टी’ के ट्रेलर लांच पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैडी की भूमिका के लिए मेरे दिमाग में सबसे पहले इमरान खान का ख्याल आया। मैं किसी दूसरे को नहीं लेना चाहता था। मुझे बस वही चाहिए थे।”

निखिल ने कहा कि फिल्म में उन दोनों को लेने के लिए उन्होंने बहुत पसीना बहाया।

उन्होंने कहा, “इमरान ने पटकथा पढ़ी और कहा कि यह रद्दी है। मैंने कहा कि ‘कृपया पटकथा मुझे सुनाने दीजिए’ और उसके बाद हम उनके घर गए। मैंने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई और उसके बाद उन्होंने कहा कि ‘हां, अब यह बहुत अलग है’ और उसके बाद ही उन्होंने ओके कहा।”

कंगना ने भी हां कहने से पूर्व सोच-विचार किया।

निखिल ने कहा, “कंगना रनौत को शुक्रिया। मुझे याद है कि दो घंटे पटकथा सुनने के बाद उन्होंने कहा कि हमें इसमें हाथ आजमाना चाहिए और जब उन्होंने ‘हम’ कहा तो मेरी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी कि शुक्र है भगवान का कि उन्होंने हां कह दी।”

यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493