इमरान ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ की ‘दत्तो’ पर फिदा

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ में कंगना रनौत की अदाकारी बेहद पसंद आई। वह कंगना के साथ आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में काम कर रहे हैं।

इमरान का कहना है कि उन्हें आनंद एल. राय निर्देशित ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ में कंगना का हरियाणावी अवतार (कुसुम उर्फ दत्तो) ज्यादा अच्छा लगा।

उन्होंने फिल्म का पूरी तरह लुत्फ उठाया और उन्हें दोनों ही भूमिकाओं में कंगना अच्छी लगीं।

इमरान ने एक बयान में कहा, “मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। कंगना दोहरी भूमिका में कमाल की थीं। लेकिन मुझे तनु से ज्यादा दत्तो का किरदार अच्छा लगा।”

एक सूत्र के अनुसार, इमरान ने फिल्म दो बार देखी। उन्हें फिल्म के सभी पहलू मसलन पटकथा, निर्देशन, तथा इसके सह-कलाकार पसंद आए, लेकिन कंगना के प्रति उनका झुकाव ज्यादा रहा और अपनी टीम के साथ उनकी अदाकारी को लेकर चर्चा की।

निखिल आडवाणी निर्देशित ‘कट्टी बट्टी’ एक प्रेम कहानी है। यह सितंबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493