मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि कैंसर का पहले पता लगाना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने लोगों से समय रहते जांच कराने का आग्रह किया।
इमरान ने कहा, “भले ही लोग कैंसर को लेकर जागरूक हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों द्वारा कैंसर का पता लगाने के लिए इसकी जांच जरूरी है।”
इमरान और उनकी पत्नी प्रवीण शाहनी के पहले बेटे का चार वर्ष की आयु में वर्ष 2014 की शुरुआत में कैंसर के पहले चरण का पता चला था।
बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने और अपनी कहानी बताने के लिए इमरान ने पिछले वर्ष ‘द किस ऑफ लाइफ’ नामक किताब लिखी थी। इसमें उन्होंने बेटे के साथ कैंसर से लड़ी जंग के बारे में बताया है।
इमरान बुधवार को नागपुर में आयोजित एक संगोष्ठी ‘एव्री लाइफ मेट्रसस- एक जीवन, स्वास्थ्य जीवन’ संगोष्ठी में भाग ले रहे हैं। यह लोकमत समूह और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल द्वारा चलाई जा ्ररही एक पहल है।
उनका मानना है कि कैंसर की जांच ही बचाव की कुंजी है।
इमरान वर्तमान में मिलन लूथरिया की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बादशाहो’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath