इमरान हाशमी बने फिल्म निर्माता

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म निर्माता के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। वह इमरान हाशमी फिल्म्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण करेंगे।

इमरान ने कहा, “मैं टोनी डिसूजा के साथ मिलकर निर्माता बनने को लेकर वाकई में उत्साहित हूं। वह प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता और अच्छे दोस्त हैं।”

‘मर्डर’ के अभिनेता ने कहा कि वह मनोरंजन और अच्छी सामग्री दर्शकों को परोसने के लिए उत्सुक हैं।

इससे पहले उन्होंने डिसूजा के साथ ‘अजहर’ में काम किया था। इसमें 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजरुद्दीन के जीवन के उतार-चढ़ाव और साल 2000 में मैच फिक्सिंग प्रकरण और उनपर लगे प्रतिबंध को दिखाया गया है।

डिसूजा ने कहा कि वह नई फिल्म के लिए इमरान के साथ हाथ मिलाकर खुश हैं।

डिसूजा ने कहा, “फिल्म ‘अजहर’ की सफलता के बाद, इमरान और मैं इस फिल्म के लिए हाथ मिलाकर खुश हैं। हम इसका अधिक खुलासा नहीं कर सकते। हमने फिल्म की पटकथा और कलाकारों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493