इम्तियाज अली ने आर.के. स्टूडियो में शूटिग की

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार इम्तियाज अली ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग महान अभिनेता व फिल्मकार राज कपूर के स्टूडियो में शूटिंग की। फिल्म का संभावित नाम ‘द रिंग’ है। अली ने कहा कि यह उनके जीवन का एक बड़ा अवसर है।

अली ने गुरुवार को फेसबुक पर चेंबूर स्थित मशहूर आर.के. फिल्मस एवं स्टूडियो के सामने खींची गई एक तस्वीर साझा की।

अली ने ट्वीट किया, “राज कपूर स्टूडियो में शूटिंग करना मेरे जीवन का एक बड़ा अवसर है, हमने वहां छह दिनों तक शूटिंग की। मैं वहां लगातार महान सिनेमा की छाया से घिरा रहा, इसके लिए आभार।”

आर.के. फिल्मस एवं स्टूडियो की स्थापना भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के एक साल बाद 1948 में हुई थी। इसी साल आग फिल्म की शूटिंग यहां हुई।

इस कंपनी ने ‘बरसात’, ‘आवारा’, ‘बूट पॉलिश’, ‘जागते रहो’ और ‘श्री420’ जैसी फिल्में भी बनाई।

राज कपूर के बेटे और प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार रात अली को उनके विचारों के लिए धन्यवाद दिया।

अली की फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शाहरुख के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीसरी बार काम कर रही हैं। इससे पहले अनुष्का ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में साथ काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493