इम्पैक्टगुरू ने खाड़ी देशों में क्राउडफंडिंग के लिए शोरूक इन्वेस्टमेंट से मिलाया हाथ

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। हेल्थकेयर क्राउडफंडिंग प्लेटफार्म-इम्पैक्टगुरु डॉट कॉम ने क्राउडफंडिंग के लिए शनिवार को खाड़ी देशों की ओर रुख करने की घोषणा की। इस दिशा में इम्पैक्टगुरु ने शोरूक इन्वेस्टमेंट से हाथ मिलाया है। इस फर्म के साथ खाड़ी देशों में कई निवेशक जुड़े हैं।

इम्पैक्टगुरु ने एशिया के सबसे बड़े समूह अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप और भारत के पहले एकीकृत इनक्यूबेटर वेंचर कैटालिस्ट्स के सह-नेतृत्व से मई 2018 में 14 करोड़ रुपए जुटाए थे। इनसे कई ऐसे लोगों की मदद की गई जो इलाज का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं थे।

इम्पैक्टगुरु डॉट कॉम के सह-संस्थापक और सीईओ पीयूष जैन शोरूक इन्वेस्टमेंट से समझौते को लेकर रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि इस गठजोड़ से खाड़ी देशों में लोगों के लिए सरल, सुगम और सस्ती चिकित्सा सेवा दे पाना संभव होगा।

जैन ने कहा, “भारत में इम्पैक्टगुरु ने ऐसे लोगों की सहायता करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है, जो आर्थिक मजबूरियों के चलते इलाज कराने में अक्षम होते हैं। समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अक्षम लोगों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कोई भरोसेमंद माध्यम नहीं मिलता है। क्राउडफंडिंग के जरिये इम्पैक्टगुरु वही माध्यम बनकर काम कर रहा है। हमारे मंच से बड़ी संख्या में कई देशों के लोग जुड़े हैं, जो जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं।”

शोरूक इन्वेस्टमेंट के शेन शिन और महमूद ने कहा कि निजी प्रयोजन और चिकित्सा खर्च वहन करने के लिए समाज से सहायता प्राप्त करने के मामले में क्राउडफंडिंग सबसे सफल और प्रभावशाली तरीका है। हम इम्पैक्टगुरु डॉट कॉम में हमारे निवेश के बारे में बेहद उत्साहित हैं और खाड़ी देशों में इस अत्याधुनिक व्यवसाय को पनपाने के लिए पहले से ही व्यापक चर्चाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493