मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें उनके गाने ‘पार्टी ऑल नाइट’ (बॉस) पर अभिनेता इरफान खान को लेकर बनाए गए मजाकिया वीडियो से कतई आपत्ति नहीं है। उन्हें यह वीडियो बेहद मजेदार लगी।
अक्षय ने मोबाइल गेम ‘ब्रदर्स: क्लैश ऑफ फाइर्ट्स’ के आधिकारिक लांच पर संवाददाताओं को बताया, “आपमें यह समझने के लिए अक्ल है कि यह (वीडियो) एक मजाकिया लहजे में है। मैं भी इसे लेकर इसी तरह सोचता हूं।”
आपको यह वीडियो अच्छी लगी? जवाब में अक्षय ने कहा, “यकीनन अच्छी लगी। यह बेहद मजेदार है।”
अक्षय ने दर्शकों को हंसाने के लिए वीडियो में अन्य पार्टी सान्ग का प्रयोग किए जाने का भी समर्थन किया।
अक्षय ने कहा, “यह ठीक है। यहां तक कि इरफान खुद अपना मजाक उड़ा रहे हैं, क्योंकि वह स्वयं भी फिल्मों में कई पार्टी सान्ग कर चुके हैं। उनमें से एक ‘थैंक यू’ फिल्म में मेरे साथ किया था।
यह वीडियो ऑनलाइन स्टैंअप कॉमेडियन समूह ‘ऑल इंडिया बकचोद’ (एआईबी) ने बनाई है।
dharmpath.com dharmpath