इरफान की तारीखें नहीं मिल रही थीं : नीरज

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक नीरज वोरा का कहना है कि यह कहना ठीक नहीं होगा कि आने वाली फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में केके मेनन को इरफान खान के विकल्प के रूप में चुना गया है।

नीरज ने आईएएनएस को बताया, “हम इसे विकल्प नहीं कह सकते, क्योंकि हम इरफान को लेना चाहते थे, लेकिन वह पहले ही बहुत व्यस्त थे और उनके पास तारीखें नहीं थीं। इसी वजह से हमने केके मेनन से संपर्क किया।”

नीजर ने आगे कहा, “केके कमाल के अभिनेता हैं और अब वह फिल्म से जुड़ चुके हैं। हम इस महीने के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।”

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में अभिनेता जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी अभिषेक बच्चन और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493