इरफान की बच्चों के लिए ‘मदारी’ की विशेष स्क्रीनिंग

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान ने बच्चों के लिए अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ की विशेष स्क्रीनिंग की योजना बनाई है।

उन्होंने 12 से 15 आयुवर्ग के बच्चों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के का आयोजन यहां रविवार को जी प्रीमियर थिएटर में किया है।

इस थियेटर में एक सफेद रंग का बोर्ड रखा हुआ है, जिस पर बच्चे फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया लिखेंगे।

इरफान ने एक बयान कहा, “मैं इस विशेष स्क्रीनिंग का और इसे देखने के बाद बच्चों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं। आशा है कि नई और ताजा प्रतिक्रियाएं मिलेंगी।”

यह बात साफ जाहिर है कि निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मदारी’ के प्रचार के लिए इरफान कोई कमी नहीं रहने देना चाहते।

इरफान अभिनीत फिल्म ‘मदारी’ 22 जुलाई को रिलीज होगी, जिसमें जिमी शेरगिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493