इरफान की ‘हिंदी मीडियम’ में गुरु रंधावा का ‘सूट’ गीत

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। गायक गुरु रंधावा के गीत ‘सूट’ को इरफान खान की आगामी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में देखा जाएगा।

रंधावा ने एक बयान में कहा, “इस गीत को दर्शकों से काफी प्रशंसा और प्यार मिला है और इसके साथ ही बॉलीवुड सफर की शुरुआत करके मुझे बेहद खुशी हो रही है।”

रंधावा ने कहा, “इरफान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ मेरे गाने के लिए एक सही और उपयुक्त अवसर प्रदान कर रही है और निश्चित तौर पर यह गीत वैश्विक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचेगा। इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है।”

साकेत चौधरी निर्देशित ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान के अलावा सबा कामर को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

यह फिल्म चांदनी चौक के एक जोड़े की है, जो दिल्ली जैसे शहर का हिस्सा बनना चाहते हैं। 12 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493