इरफान के साथ जुड़ना चाहता है एआईबी

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इरफान खान पर फिल्माए गए एआईबी के पार्टी सॉन्ग को मिली सफलता के बाद स्टैंड अप कॉमेडी ग्रुप ऑल इंडिया बकचोद (एआईबी) की भविष्य में भी अभिनेता के साथ काम करने की उम्मीद है।

यूट्यूब पर इस वीडियो को अभी तक 30 लाख लोगों ने देखा है। एआईबी से तन्मय भट्ट ने कहा, “वीडियो से हमें इतना फायदा मिला है कि हम अब अपने हर काम में इरफान खान को ही रखने की सोच रहे हैं और संभवत: खुद का नाम बदलकर ऑल इंडिया इरफान खान कर सकते हैं।”

‘पान सिह तोमर’ और ‘मकबूल’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए लोकप्रिय इरफान खान 2 अगस्त को जारी हुए एआईबी के वीडियो में बॉलीवुड के पार्टी सॉन्ग का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493