इरफान खान की ‘कारवां’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘कारवां’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा। इसमें दुलकर सलमान और मिथिला पालकर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इसकी कहानी तीन अनजान लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी अनजाने में एक-दूसरे से मुलाकात होती है और तीनों ही जीवन के विभिन्न पहलू से वाकिफ होते हैं।

फिल्म को केरल के खूबसूरत इलाकों में फिल्माया गया है, जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव की तरह होगा।

दक्षिणी फिल्म उद्योग का जाना माना नाम दुलकर सलमान इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

मिथिला पालकर भी इस फिल्म के साथ पहली बार बॉलीवुड में एक प्रमुख अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी।

‘कारवां’ इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493