अंकारा स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता इब्राहिम कलिन ने कहा, “यह एक गलत कदम होगा।”
निजी समाचार चैनल एनटीवी ने कलिन के हवाले से कहा, “इराक इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है और उच्चस्तर पर सुरक्षा संबंधी कई जोखिम भी हैं।”
कलिन ने इस बात का भी जिक्र किया कि तुर्की पहले भी इस मुद्दे पर कई बार केआरजी नेतृत्व के साथ बात कर चुका है और यह संदेश दिया है कि जातीय और सांप्रदायिक आधार पर इराक की क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाना सही नहीं होगा।
केआरजी के अध्यक्ष मसूद बरजानी ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ हुई बैठक के दौरान कहा था कि निकट भविष्य में स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह किया जाएगा।
स्थानिय दैनिक हुर्रियत के मुताबिक, केआरजी सरकार के प्रवक्ता साफीन दिजायी ने स्वतंत्रता हासिल करने के लिए जनमत संग्रह कराने की योजना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सौहार्द्रपूर्ण समाधान और अलगाव के लिए बगदाद के साथ गंभीर वार्ता जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath