इराकी बलों ने मोसुल के कस्बे को आईएस से मुक्त कराया

मोसुल, 23 मई (आईएएनएस)। इराकी अर्धसैनिक बल हशद शबी की इकाइयों ने इराक-सीरिया सीमावर्ती इलाके के पास के इलाकों से इस्लामिक स्टेट (आईएस) को खदेड़ने के अभियान में आतंकवादियों से अल-कैरवान कस्बे पर फिर से नियंत्रण कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जॉइंट ऑपरेशंस कमांड (जेओसी) के अब्दुल-अमीर याराल्लाह ने कहा, “हशद शबबी ने अल-किरवान और उसके चारों ओर के सभी गांवों को मुक्त करा लिया है और अब कस्बे के उत्तर और दक्षिण की मुख्य सड़क और वायुसेना अड्डा नियंत्रण में हैं।”

बयान के अनुसार, अर्धसैनिक बलों ने सोमवार रात 10 बजे कस्बे में अभियान शुरू किया और यह संघर्ष मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे तक जारी रहा।

सैनिकों ने सुबह आतंकियों की तलाश में पूरे कस्बे की तलाशी ली और विस्फोटक दस्ते ने कस्बे की सड़कों के किनारे लगाए गए बमों को निष्क्रिय करने का एक अभियान शुरू किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493