प्रांत के एक सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि इराक की राजधानी बगदाद से 160 किलोमीटर पश्चिम में स्थित कस्बे के मध्य हिस्से से आतंकवादियों के पीछे हटने के बाद इराकी सैनिकों व सहयोगी अर्धसैनिक सुन्नी कबायलियों ने इमारत परिसर पर नियंत्रण कर लिया।
सूत्र ने कहा कि इराकी सुरक्षाबलों ने मुख्य सरकारी इमारत के परिसर में इराकी झंडा फहरा दिया, जिसमें कस्बे के पुलिस मुख्यालय, अदालत व शिक्षा निदेशालय के भी इमारत हैं।
सूत्र के मुताबिक, कस्बे के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में आईएस के बाकी बचे आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए दिन में छिटपुट तौर पर झड़पें होती रहीं।
dharmpath.com dharmpath