इराकी सुरक्षाबलों ने अनबार में आईएस के हमले को नाकाम किया

सैनिकों ने हमलावरों का सामना किया और दो ट्रक बमों को रामादी के नाधेम अल-थरथार इलाका स्थित सैन्य अड्डे तक पहुंचने से पहले ही टैंक रोधी मिसाइलों से नष्ट कर दिया।

अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के विमानों ने आईएस आतंकवादियों पर हमले किए और सैन्य अड्डे के बाहर रेगिस्तानी इलाके में तीसरे ट्रक बम को उड़ा दिया।

आईएस के साथ हुई इस झड़प में कुल सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जबकि तीन फिदायीन हमलावरों के साथ-साथ कम से कम चार आतंकवादी मारे गए।

सरकारी सुरक्षाबल अनबार कस्बे पर नियंत्रण करने के लिए महीनों से आईएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। यह इराक का सबसे बड़ा प्रांत है, जिसपर पहले आईएस ने पूरी तरह कब्जा कर लिया था और बगदाद की ओर कदम बढ़ाए थे।

जून 2014 में आईएस आतंकवादियों द्वारा इराक के उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों पर कब्जे के बाद हिंसक झड़पों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493