इराक : अमेरिकी नेतृत्व वाले हवाई हमलों में 8 आईएस आतंकी ढेर

बगदाद, 5 मार्च (आईएएनएस)। इराक में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आठ आतंकवादी मारे गए।

बगदाद, 5 मार्च (आईएएनएस)। इराक में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आठ आतंकवादी मारे गए।

इराक के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इराक के संयुक्त संचालन कमान के समन्वय में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने अनबर प्रांत के कुबैसा के रेगिस्तान में आईएस ठिकानों पर हमला किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा कि हवाई हमले में कुल आठ आईएस आतंकवादी मारे गए और उनका ठिकाना नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही वहां रखे विस्फोटक बेल्ट और बमों को भी नष्ट कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493