इराक की सेना को प्रशिक्षण देने जाएंगे और ब्रिटिश सैनिक

लंदन, 12 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन ने कम से कम 30 और सैन्य प्रशिक्षकों को इराक भेजने की तैयारी की है। रक्षा मंत्री माइकल फेलॉन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका मकसद वहां चल रहे प्रशिक्षण अभियान पर जोर देना है।

बीबीसी ने शनिवार को खबर दी है कि इससे इराक में ब्रिटेन के सैन्यकर्मियों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो जाएगी।

फेलॉन ने कहा कि हाल के महीनों में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई में ठोस प्रगति हुई है। उल्लेखनीय है कि इराक के कुछ हिस्से पर आईएस का कब्जा है।

फेलॉन ने कहा, “यही समय है कि इराकी सेनाओं के प्रशिक्षण के लिए आगे आया जाए क्योंकि वे फालुजा और मोसुल जैसे महत्वपूर्ण शहरों में अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, “आईएस के कब्जे वाले इलाकों में ब्रिटेन के हवाई हमले तिगुना करना इस बात का उल्लेख करता है कि हमारी सेनाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आईएस के खिलाफ चल रही लड़ाई में भाग लेना है।”

यह सैन्य दल सामरिक किलेबंदी के साथ पुल निर्माण के विशेषज्ञों और चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षण देगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493