इराक के किरकुक शहर में आईएस का हमला, 24 की मौत

एक सूत्र ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि यह हमला अल सुबह उस समय हुआ जब विस्फोटक पहने आईएस के दर्जन भर आतंकवादियों ने इराक की राजधानी बगदाद से 250 किलोमाटर दूर उत्तर में स्थित शहर किरकुक के पुलिस परिसर, असायश के रूप में मशहूर कुर्दिश सुरक्षा बलों की एक इमारत, कुछ सरकारी इमारतों व मस्जिदों पर हमला कर दिया।

सूत्र ने कहा कि शहर की इमारतों में छिपे हमालावरों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है, जिसके मद्देनजर मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

सूत्र के मुताबिक, अधिकारियों ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है और शहर के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया है। दर्जनों पुलिस और कुर्द सुरक्षा बलों को सरकारी इमारतों और मुख्य सड़कों के बाहर तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493