मोसुल, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इराक के मोसुल शहर में ध्वस्त इमारतों के मलबे से बीते महने 5,200 से अधिक शव बरामद किए गए हैं।
मोसुल नगरपालिका के लाइथ जैनी कहते हैं, “बीते महीने 5,228 शव बरामद हुए जिनमें से 2,658 नगारिकों के शव हैं जबकि 2,570 इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के।”
जैनी ने कहा, “आज (गुरुवा) हमने शवान शहर में मलबे से छह अज्ञात लोगों के शव बरामद किए हैं। हमारा मानना है कि मलबे में अभी 500 से 700 तक शव और हैं।”
जैनी का कहना है कि आईएस आतंकवादियों के शवों की पहचान होने के बाद इन्हें अलग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath