इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र का नया दूत नियुक्त

संयुक्त राष्ट्र, 25 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने स्लोवाकिया के जान कुबिस को इराक में नया राजदूत नियुक्त किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “महासचिव ने स्लोवाकिया के जान कुबिस को इराक के लिए अपना विशेष प्रतिनिधि और इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता अभियान (यूएनएएमआई) का प्रमुख नियुक्त किया है।”

कुबिस से उम्मीद है कि कूटनीति में वर्षो के अनुभव और विदेशी सुरक्षा नीति का प्रयोग युद्ध से जर्जर हो चुके देश में करेंगे।

उन्होंने अफगानिस्तान में 2012 से 2014 के बीच विशेष प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के प्रमुख के तौर पर और 1999 से 2005 तक यूरोपीय सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई) के महासचिव के रूप में सेवाएं दी है।

कुबिस बुल्गारिया के निकोलाय म्लादेनोव की जगह लेने जा रहे हैं। निकोलाय को इसी महीने से पहले मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के लिए बान के विशेष दूत समन्वयक के तौर पर और फिलिस्तीन लिबरेशन संगठन और फिलिस्तीन प्राधिकार के लिए निजी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।

इराक सरकार के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा स्थापित यूएनएएमआई एक राजनीतिक मिशन है जो कई मोर्चो पर इराक को परामर्श और सहायता मुहैया कराता है। परामर्श और सहायता में समग्र राजनीतिक वार्ता और राष्ट्रीय सामंजस्य शामिल हैं।

पिछले सप्ताह म्लादेनोव ने संयुक्त राष्ट्र के इराक दूत के तौर पर सुरक्षा परिषद को अपनी अंतिम ब्रीफिंग में कहा था कि मध्य पूर्व देशों का अधिकांश जोर सुन्नी कट्टरपंथी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) को पराजित करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493