इराक को थर्मल पॉवर स्टेशन के लिए ऋण देगा जापान

बगदाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इराक को बसरा प्रांत में थर्मल पावर स्टेशन विकसित करने के लिए जापान ने 19.5 करोड़ डॉलर का ऋण देने का आश्वासन दिया है। इराकी सरकार के शनिवार को जारी एक बयान में यह कहा गया है।

बगदाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इराक को बसरा प्रांत में थर्मल पावर स्टेशन विकसित करने के लिए जापान ने 19.5 करोड़ डॉलर का ऋण देने का आश्वासन दिया है। इराकी सरकार के शनिवार को जारी एक बयान में यह कहा गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान के मुताबिक, इस ऋण समझौते पर जापान के विदेश राज्य मंत्री केनतारो सोनॉरा के इराक दौरे के दौरान हस्ताक्षर हुए। इस दौरान उन्होंने इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी से भी मुलाकात की।

इराक को इस साल 21.44 अरब डॉलर के बजट घाटे को भरने के लिए बाहरी वित्तपोषण की जरूरत है क्योंकि वह वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में कमी और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के साथ संघर्ष से जुड़े खर्च से जूझ रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493