इराक चुनाव में मुक्तदा अल-सदर के गठबंधन को बढ़त (लीड-1)

बगदाद, 14 मई (आईएएनएस)। इराक में 12 मई को हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी के शिया प्रतिद्वंद्वियों को बड़ी बढ़त मिली है।

बीबीसी ने चुनाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि अधिकतर मतों की गणना हो गई है और शिया मौलवी मुक्तदा अल-सदर के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे है।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि अल अबादी का शासकीय गठबंधन तीसरे स्थान पर है।

देश में 2017 में इस्लामिक स्टेट पर जीत के बाद से शनिवार को पहली बार देश में चुनाव हुए।

चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा शाम को की जाएगी।

रविवार को हुए चुनाव का मतदान प्रतिशत 44.5 फीसदी था, जो पिछले चुनाव की तुलना में काफी कम है।

इराक के लोगों ने बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को वोट किया, जिनमें बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी हैं।

मतदान के शुरुआती नतीजों में ही अल-सदर के गठबंधन को बढ़त दिखाई गई थी। उनके समर्थकों ने बगदाद में जश्न मनाया।

साल 2003 में सद्दाम हुसैन के पतन के बाद अल-सदर चर्चा में आए थे।

रिपोर्टों के मुताबिक, मिलिशिया नेता हादी अल-अमीरी का गठबंधन दूसरे स्थान पर है।

बीबीसी के मुताबिक, अल-अबादी की शिया सरकार ने आईएस आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लेकर वाहवाही बटोरी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा स्थिति में सुधार के बावजूद आईएस के खिलाफ चार साल के युद्ध के बाद भी इराक खुद को दोबारा खड़े करने को लेकर जूझ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493