इराक : तुर्की के हवाई हमले में 8 मरे

बगदाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में तुर्की विमानों के हवाई हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह जानकारी कुर्दिश की आधिकारिक वेबसाइट से सामने आई है।

आधिकारिक वेबसाइट पैट्रियोटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान (पीयूके) के मुताबिक, “तुर्की के युद्धक विमानों ने कुर्दिस्तान क्षेत्र के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए सुबह कांदिल पर्वत के गांवों में बमबारी की, जिसमें पीकेके के लड़ाकों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।”

सर्वाधिक मौतें उत्तरी बगदाद से 350 किलोमीटर दूर रवांदुज इलाके में हुई।

तुर्की ने हाल ही में इराक तथा सीरिया में इस्लामिक स्टेट तथा पीकेके विद्रोहियों के खिलाफ हमला शुरू किया है।

24 जुलाई को तुर्की के लड़ाकू विमानों ने पिछले ढाई साल में उत्तरी इराक पर पहली बार बम गिराया था। गौरतलब है कि तुर्की में कुर्द मसले पर अंकारा और कुर्द नेता अब्दुल्ला ओकालन के बीच मार्च 2013 में शांतिपूर्ण समझौता हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493