इराक में अमेरिका के 3 नागरिकों का अपहरण

इराक की समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि बगदाद के दौरा जिले में एक अनुवादक के घर में तीन अमेरिकी नागरिक मौजूद थे, तभी सैन्य वर्दियां पहने बंदूकधारियों का एक समूह घर में घुसा और तीनों को अपने साथ ले गया। ये लोग सैन्य प्रशिक्षुक थे।

जिस अनुवादक ने तीनों अमेरिकी नागरिकों को अपने घर पर बुलया था। उसका भी अपहरण कर लिया गया है।

इससे पहले अरब के समाचार चैनल ‘अल अरबिया’ ने बगदाद में तीन अमेरिकी नागरिकों के अपहरण की खबर दी थी लेकिन इन लोगों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि वह अपने नागरिकों के अपहरण की खबर से वाकिफ हैं और उनका पता लगाने के लिए इराक प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493