इराक में आईएस के 52 आतंकवादी ढेर

प्रांतीय सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि अनबर प्रांत में इराकी सुरक्षाबल और संबद्ध अर्धसैनिक सुन्नी जातीय लड़ाके आईएस के कब्जे वाले हीत शहर पर आगे बढ़ने और पूर्वी छोर पर स्थित अल-मामिल जिले पर नियंत्रण करने में सफल रहे। इससे पहले उनका आईएस के आतंकवादियों के साथ भारी संघर्ष हुआ था।

सूत्र ने बताया कि सैन्यबलों ने संघर्ष के दौरान आईएस के 14 आतंकवादियों को मार गिराया और विस्फोटक सामग्री से लदे एक वाहन को नष्ट कर दिया। इसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

सूत्र ने बताया कि प्रांत में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन युद्धविमानों ने बगदाद से लगभग 110 किलोमीटर दूर रमादी में अल्बू बाली, अल्बू साहिब और अल्बू शेजली क्षेत्रों में आईएस के ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें आईएस के 35 आतंकवादी ढेर हो गए और चार वाहन नष्ट हो गए।

इराकी सुरक्षाबल और संबद्ध सुन्नी अर्धसैनिक जातीय इकाइयां उत्तरी और पश्चिमी इराक के बड़े भागों पर दोबारा कब्जा करने के लिए आईएस के लड़ाकों को टक्कर दे रही हैं।

सैन्यबलों ने अभी तक रमादी पर दोबारा नियंत्रण स्थापित करने में सफलता पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493