बगदाद, 19 जुलाई (आईएएनएस)। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों के एक समूह ने इराक के शहर मोसूल में 200 से अधिक नागरिकों को बंधक बना लिया है। आईएस का आरोप है कि वे लोग इराकी सेना से मिले हुए हैं।
एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफई को बताया कि आईएस उन्हें मोसूल के विभिन्न इलाकों से पकड़ने के बाद एक अज्ञात इलाके में ले गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि उस समूह ने उन लोगों पर आईएस के खिलाफ सरकारी सेना से मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है।
dharmpath.com dharmpath