इराक में आत्मघाती बम विस्फोट, 6 की मौत

आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सदर क्षेत्र के सब्जी बाजार में एक नाके पर सुबह के समय कार में विस्फोट हो गया।

इससे पहले बगदाद ऑपरेशन्स कमांड के प्रवक्ता ब्रिगेडियर साद मान ने जारी बयान में कहा कि एक जवान ने संदिग्ध कार पर गोलीबारी करनी शुरू दी जिससे कार में विस्फोट हो गया और छह लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए।

प्रवक्ता के मुताबिक, इस विस्फोट में आसपास की दुकानें और स्टॉल नष्ट हो गए और कई वाहन जल गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493