इराक में आत्मघाती हमला, 10 मरे

बगदाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। इराक के दियाला प्रांत में सोमवार को एक आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला खालीस कस्बे में उस वक्त हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़ भरी जांच चौकी में अपने विस्फोटकों से भरे वाहन को घुसा दिया और वाहन समेत खुद को उड़ा लिया।

इस विस्फोट से आसपास के कई वाहनों में आग लग गई और कई अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ लोग गंभीर हालत में हैं।

यह घटना बगदाद में हुए हमले के बाद घटी है, जहां आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा विस्फोट में 21 की मौत और 35 घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493