इराक में आत्मघाती हमला, 13 पुलिस रंगरूट मारे गए

बगदाद, 3 जनवरी (आईएएनएस)। इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर आत्मघाती हमलावरों के हमले में कम से कम 13 पुलिस रंगरूट मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रपट के अनुसार, हमला शनिवार रात हुआ। तीन आतंकवादी महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे में घुस आए, जहां प्रशिक्षण केंद्र स्थित है। इन आतंकियों ने खुद को उड़ा दिया।

इस केंद्र में इराक के निनवेह प्रांत के प्रशिक्षु थे। इन्हें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्जे से इलाकों को छुड़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493