इराक में जातिसंहार तक पहुंच सकता है आईएस का अपराध : बान

बान के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बान ने इराक की सरकार से बगैर देरी के इन अपराधों को अंजाम देने वालों को सजा दिलाने के तरीके खोजने का आग्रह किया।

यह बयान आईएस द्वारा इराकी कस्बे सिन्जर को कब्जाने की दूसरी बरसी के मौके पर दिया गया। इस कस्बे से हजारों परिवार अपना घर छोड़कर जा चुके हैं।

बयान के अनुसार, बान ने आईएस के खिलाफ लड़ाई में शामिल लोगों से आईएस के चंगुल में फंसे लोगों को छुड़ाने का आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493