बगदाद, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इराक के दियाला प्रांत के एक बाजार में शनिवार को दो कार बम विस्फोटों में छह व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 42 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमला उस समय हुआ, जब दो बम लगी कारों में बालादुर्ज शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक के बाद एक विस्फोट हुए।
विस्फोट घायल कइयों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
अधिकारी ने कहा कि इराकी सुरक्षा बलों ने घोषणा की थी कि उन्होंने पूरे दियाला प्रांत को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है, लेकिन बावजूद इसके दोहरा बम विस्फोट हुआ।
dharmpath.com dharmpath