इराक में दोहरे आत्मघाती हमले में 3 मरे

बगदाद, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। इराकी शहर तिकरित के पास एक रेस्तरां में मंगलवार को हुए दोहरे आत्मघाती बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों ने रेस्तरॉ में विस्फोटकों से भरी अपनी बेल्ट में विस्फोट कर दिया। यह रेस्तरॉ तिकरित से उत्तर कोई 15 किमी की दूरी पर स्थित है।

सुरक्षाबलों ने कहा कि उन्होंने एक हमलावर को मार गिराया, जो अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। किसी दूसरे हमले को रोकने के लिए पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र को सील कर दिया।

आतंकी संगठन आईएस अक्सर इराक और पड़ोसी सीरिया में ऐसे हमले करने की जिम्मेदारी लेता रहता है, जहां उनकी उपस्थिति घट रही है।

हालांकि, अभी तक आईएस ने तिकरित बम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493