इराक में दोहरे बम विस्फोट में 6 की मौत

बगदाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को दोहरे बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

इस विस्फोट को एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि यह हमला अल-तायारन चौक के पास के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। उसने अपने विस्फोटक बेल्ट में विस्फोट कर खुद को उड़ा दिया। इस जगह पर कई कामगार काम कर रहे थे।

इसके साथ ही सड़क किनारे एक और बम विस्फोट हुआ।

बीते सप्ताह बगदाद में आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 10 घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493