इराक में प्रदर्शनों में 15 की मौत

बगदाद, 9 सितंबर (आईएएनएस)। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि बसरा में बीते कुछ दिनों से बुरी परिस्थितियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 190 घायल हो गए।

स्वास्थय मंत्रालय के प्रवक्ता सैयफ बदर ने शनिवार को जारी बयान में कहा, “प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबलों दोनों ओर से मौते हुई हैं।”

बदर ने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह में बसरा में हजारों की संख्या में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने प्रांतीय सरकार की इमारतों को जला दिया।

प्रांत में खस्ता जल आपूर्ति की पुरजोर आलोचना की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493