आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने उस सड़क पर बम लगा दिया था, जिससे होकर लोग शिरकत कस्बे से बाहर निकल रहे थे। बम में विस्फोट होने से सातों लोगों की जान चली गई।
सूत्रों ने कहा कि पीड़ितों में एक व्यक्ति, उसकी बहन, उसकी पत्नी तथा चार बेटे हैं। ये लोग सुरक्षाबलों से मदद लेने के लिए शिरकत स्थित अपने घर से निकलकर भागे थे।
dharmpath.com dharmpath