इराक में 12 कट्टरपंथी, 13 इमाम गिरफ्तार

बगदाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इराक की पुलिस ने उत्तरी प्रांत निनवेह से इस्लामिक स्टेट से संबद्ध 12 संदिग्धों और मस्जिद के 13 इमामों को गिरफ्तार किया है।

निनवेह पुलिस प्रमुख वातिक अल-हमदानी ने कहा कि इन बंदियों में एक आईएस कमांडर भी शामिल है, जो कई पुलिस अधिकारियों की हत्या करने का आरोपी है। कमांडर को उत्तरी शहर मोसुल के पूर्वी हिस्से से गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, अल-हमदानी ने कहा कि अन्य 11 बंदियों में से अधिकांश संदिग्ध आईएस आतंकवादी हैं, जिन पर पूर्वी मोसुल में नागरिकों के खिलाफ अपराध करने के आरोप हैं।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि कुछ बंदियों ने सरकारी व पुलिस अधिकारियों की हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया है।

इराकी प्रांत में इस्लामिक मामलों के प्रमुख अबु बकर कनान ने कहा कि सुरक्षा बलों ने मोसुल शहर के 13 इमामों को मस्जिदों में एक तरह का इस्लामिक संदेश न देने के आरोप में हिरासत में लिया था।

उन्होंने कहा कि इनमें से सात इमामों को तुरंत रिहा कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493