इराक में 13 दोषियों को मृत्युदंड

बगदाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के मृत्युदंड की सजा को खत्म करने के आह्वान के बावजूद आतंकवाद के आरोपों में दोषी पाए गए 13 लोगों को मृत्युदंड की सजा दी है।

इराक के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “बम विस्फोट, सुरक्षाकर्मियों के कत्ल और अपहरण के 11 दोषियों को मृत्युदंड दिया गया।”

गौरतलब है कि इराक में 10 जून 2003 को मृत्युदंड की सजा पर रोक लगा दी गई थी लेकिन आठ अगस्त 2004 को इस सजा को फिर बहाल कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493